सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 इस बार दिलचस्प देखने को मिल रहा है। दल बदलने का रिवाज मतदान से पहले भी जारी है। कुछ दिन पहले टिकट की चाह में आम आदमी पार्टी जॉइन करने वाले कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। शहर के निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सोलन सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रहे कर्नल धनीराम शांडिल ने इन लोगों का स्वागत किया।
टिकट की चाह में विनोद कुमार ने छोड़ी थी कांग्रेस
आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में नेताओं में विनोद कुमार,चतर सिंह रघुवंशी,अनोखी राम के साथ करीब 50 लोगो ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान आप छोड़कर कांग्रेस में आए विनोद कुमार ने कहा कि वे टिकट की चाह में कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में गए थे , लेकिन अब वे सभी गीले शिकवे भुलाकर कांग्रेस में आए है। उनके साथ करीब 50 लोग आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है। विनोद कुमार ने कहा कि अब वे एक साथ मिलकर सोलन सदर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को जितवाकर विधानसभा में भेजेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।
