संजीव महाजन, नूरपुर: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जगह-जगह नाके लगाकर जहां आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है तो वहीं शराब माफिया पर लगाम लगाने को लेकर भी प्रयास लगातार जारी हैं। इन्हीं प्रयासों में निर्वाचन अधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह व डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चलवाड़ा खास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक घर के पास छापा मारकर ड्रमों से सैंकड़ों लीटर कच्ची लाहन शराब नष्ट कर शराब माफियाओं के हौसलों को तहस-नहस कर दिया है।
निर्वाचन अधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चलवाड़ा में अवैध शराब का कारोबार काफी फल-फूल रहा है, जिस पर हमने पुलिस टीम के साथ सुबह-सुबह ही कार्रवाई करते हुए सैंकड़ों लीटर कच्ची लाहन शराब नष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह नशीले पदार्थों का सेवन न करें । जो लोग ऐसी नशीली कच्ची लाहन शराब तैयार करने के कार्य को अंजाम दे रहे हैं उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
