By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव
himachalNews

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/17 at 7:30 PM
Share
धर्मशाला, राहुल-जिला कांगड़ा में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला में 51 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और कई मामलों में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इन दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रशासन ने संबंधित एसडीएम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन से विस्तृत प्रस्ताव और एस्टीमेट मांगे हैं।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जिले में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि सड़क ढांचा उस अनुपात में विकसित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ी है, जिसे देखते हुए अब तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।एडीएम ने बताया कि दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य रूप से दो कारण होते हैं—मानवीय त्रुटि और आधारभूत ढांचे की कमी। इसी को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिले में 51 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां बार-बार गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर आवश्यकतानुसार रंबल स्ट्रिप्स लगाने, सड़क की चौड़ाई सुधारने और अन्य तकनीकी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर संकरे मार्गों को खोलने और यातायात के वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।
प्रशासन का मानना है कि इन सुधारों से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारु और सुरक्षित बनेगी। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करना भी समय की आवश्यकता है, ताकि बढ़ते वाहन दबाव को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।
TAGGED: Dharamshala 51 black spots identified in Kangra
Chandrika April 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकाघाट छात्रा हत्याकांड पर आक्रोश: संस्कार सोसाइटी ने फास्ट ट्रैक न्याय की मांग की
Next Article हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

सरकाघाट छात्रा हत्याकांड पर आक्रोश: संस्कार सोसाइटी ने फास्ट ट्रैक न्याय की मांग की

Ago

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?