मंडी,धर्मवीर-मंडी जिला के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका सामने आया है। जिला के चार उप रोजगार कार्यालयों में 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं पास के साथ-साथ 10वीं फेल युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर के माध्यम से की जा रही है, जिसमें कुल 120 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को सरकाघाट, 21 अप्रैल को नेरचौक (बल्ह), 22 अप्रैल को गोहर और 23 अप्रैल को करसोग उप रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से इंटरव्यू होंगे।उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए करीब 17,500 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 23,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। साथ ही ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी।
चयन के बाद अभ्यर्थियों को बिलासपुर के शाहतलाई में एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां उन्हें रहने और खाने की सुविधा, वर्दी और सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए 10,850 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो रिफंडेबल होगा।इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण, फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
