सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में अगर आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो अब तक पूरे प्रदेश में 3,12,820 मामले सामने आ चुके हैं ,जिसमें से 3,08,555 मामले ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में अबतक 4,192 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। फिलहाल प्रदेश में 52 कोरोना संक्रमण के मामले एक्टिव है और इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कमर कस ली है।
शुक्रवार को सोलन पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर विभाग द्वारा समय समय पर प्रदेश में मोनेटरिंग की जा रही है और समय-समय पर जांच रिपोर्ट वे खुद भी देख रहे हैं। अब धीरे-धीरे फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं । ऐसे में लोगों को इसके प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार इसको लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है ताकि लोग इसके प्रति जागरूक रहे।
वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज खत्म हो चुकी है, उसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र में इसको लेकर उनके द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की गई है और उनके द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
बता दें कि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले जिला सोलन से है जहां पर फिलहाल 23 मामले अभी भी एक्टिव है, इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है और कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। बात अगर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की जाए तो प्रदेश में 8 जिला में अभी कोरोना संक्रमण के मामले एक्टिव है,वही चार जिला अभी भी कोरोना संक्रमण के मामलों से फ्री है,स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में 6, हमीरपुर में 4, कांगड़ा में 1, किन्नौर में 1, मंडी में 7 ,शिमला में 9,सिरमौर में 1 और सोलन में 23 मामले एक्टिव है।
