By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खुराणी गाँव में गायो को आवारा छोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ी पंजाब नम्बर की पिकअप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खुराणी गाँव में गायो को आवारा छोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ी पंजाब नम्बर की पिकअप
himachalNews

खुराणी गाँव में गायो को आवारा छोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ी पंजाब नम्बर की पिकअप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/11 at 9:32 AM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर के गाँव खुराणी के ग्रामीणों ने गुरुवार देर रात पंजाब नम्बर की एक पिकअप और ड्राईवर को सडक में गायो को आवारा रूप से छोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया है | पिकअप में चालक के अलावा एक और व्यक्ति भी था जोकि अँधेरे के फायदा उठाकर मौके से भाग गया था | पिकअप चालक की पहचान अजय पुत्र किशन चंद गांव प्लाटा, डाकघर खेडा कलमौर, तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है |

पिकअप चालक के खिलाफ थाना स्वारघाट में मामला दर्ज

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से आए दिन कोई अज्ञात वाहन चालक खुराणी गाँव के सडक में गायो और बैलों को आवारा छोड़ जाता था और दिन-प्रतिदिन गाँव में इन आवारा गाय-बैलों की संख्या बढती ही जा रही थी।
वाहन से धक्का दिए जाने के कारण इनमे से कई गाए लंगड़ी हो चुकी थी, जिन्हें स्थानीय ग्रामीण उपचार दे रहे थे व उनकी सेवा कर रहे थे । इनमे से कई गाय बाघ/तेंदुए ने मार दी थी, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मिटटी में दबा दिया था । वही बाकि गाए- बैल ग्रामीणों की फसलो को नष्ट कर रहे थे ।

ग्रामीण कई दिनों से सडक पर नाका लगा रहे थे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी लेकिन आखिरकार गुरूवार देर रात उन्हें एक पंजाब की पिकअप और उसके ड्राईवर को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चालक जब खुराणी सडक पर एक गाय को पिकअप से धक्का देकर गिराया जिससे गाय की टांग में चोट आई है और वह लंगड़ी हो चुकी है । ग्रामीणों ने इस पिकअप और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है और थाना स्वारघाट की पुलिस ने उक्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राईवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग अक्सर लोगों से पैसे लेकर गाय व बैलों को लेकर आते है और यह कहते हैं कि हम इन गाय बैलों को पशूशाला में छोड़ेंगे लेकिन ये लोग गांव की सडको, जंगलों या सुनसान जगहों में गाय -बैलों को छोड़कर चले जाते है | ग्रामीणों ने पकड़े गये चालक पर सख्त कारवाई की मांग की है |

TAGGED: Bilaspur Punjab number pickup caught red handed leaving cows
Chandrika March 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धोला कुआं में होली के दिन दोहरे हत्याकांड को दिया गया अंजाम , वारदात से पहले हुई थी खूनी झड़प
Next Article प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 52 मामले एक्टिव , सरकार मामलों को लेकर अलर्ट,बूस्टर डोज भी जल्द होगी उपलब्ध : शांडिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?