मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: गांधी जयंती के अवसर पर जहां देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कुल्लू जिला में गांधी जयंती को एक विशेष तौर पर मनाया गया। जहां पीपल फॉर हिमालयन डेवेलपमेंट ट्रस्ट की और से पैडल फॉर पीपल एंड प्लेनेट के संदेश को लेकर ढालपुर से गेमन पुल होते हुए 52 साइकिल सवारों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ढालपुर से निकले इस रैली को पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेम चंद कटोच ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उनके साथ डॉ पीडी लाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम की आयोजक अदिति चन्चानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण क्लीन एनर्जी को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। इसमें 52 साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। बीते पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी उनकी ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था और अब दूसरी बार फिर से यह कार्यक्रम आयोजित किया है। पर्यावरण संरक्षण आज के समय में बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में इस तरह के कार्यक्रम उनकी ओर से किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि हमें आज के समय में फिर से क्लीन एनर्जी की ओर जाने की आवश्यकता है।
वही रैली में भाग लेने आए सुनील और निखिल ने कहा कि साइकिल चलाना जहां हमारे शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है तो वहीं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए भी साइकिलिंग आज के समय में काफी महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश में बहुत से ऐसे साइकिल के ट्रेक्स है , जहां पर हम लोग साइकिलिंग कर सकते हैं। इस दौरान ट्रस्टी दिव्या वर्मा, नैना, उष्मन, गुरचरण, स्नो लेंड स्कॉउट एन्ड गाइड्स ओपन ग्रुप से रेंजर अंजलि, रोवर रितंजय हांडा, भरत कुमार, श्रवण, जय सिंह,अक्षत मौजूद रहे।
