बिलासपुर:सुभाष ठाकुर -एनएच चंडीगढ़ मनाली पर सवारघाट के समीप पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें दोनों ही ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह घटना स्वारघाट के समीप मंगलवार सुबह पेश आई । जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से फिर नालागड़ रेफर किया गया है ।हालांकि ट्रकों की टक्कर जोरदार तरीके से हुई है, जिससे ड्राइवरों को बाहर निकालने में लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा । बाहर निकाल कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया ।
