मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला में मणिमहेश यात्रा इसी माह से शुरू होने जा रही हैं। यात्रा के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं। मणिमहेश यात्रा करने के लिए देश- प्रदेश से लाखों की संख्या में भक्त हर साल आते है और मणिमहेश के दर्शन करते हैं। यात्रा के प्रबंध उचित हो उसके लिए समय समय पर प्रशासन की ओर से मीटिंग का आयोजन किया जा रहा हैं,ताकि समय रहते यात्रा की शुरुआत की जा सके।
बता दें की स्वच्छता को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं, हालांकि सभी विभागों के साथ अलग-अलग समय में मीटिंग करने के बाद चंबा से भरमौर को जाने वाले मार्ग पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया हैं। मानसून के सीजन में भारी बारिश होने के चलते भरमौर को जाने वाले मार्ग को काफी नुकसान उठाना पड़ा था जिसके चलते काफी दिनों तक यह बंद हो गया था और लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। अब पवित्र मणिमहेश यात्रा शुरू हो रही है इसी को देखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है और किसी तरह की कोई कमी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं।
मीडिया को जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं और काफी संख्या में भक्त यहां आते हैं। ऐसे में पंजीकरण का कार्य भी किया जाएगान इसी माह के आधे से मणिमहेश यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कई कमेटियों के साथ अभी मीटिंग होनी है क्योंकि लंगर व्यवस्था को लेकर भी कार्य चल रहा हैं। उसके साथ-साथ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा चंबा से भरमौर को जाने वाले मार्ग पर प्रशासन विशेष नजर रखेगा।
