By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जल्द भरें जाएंगे 585 पीजीटी पद, प्रमोशन के आधार पर भी की जाएंगी कुछ नियुक्तियां: शिक्षा मंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > जल्द भरें जाएंगे 585 पीजीटी पद, प्रमोशन के आधार पर भी की जाएंगी कुछ नियुक्तियां: शिक्षा मंत्री
educationhimachal

जल्द भरें जाएंगे 585 पीजीटी पद, प्रमोशन के आधार पर भी की जाएंगी कुछ नियुक्तियां: शिक्षा मंत्री

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/09/30 at 12:02 PM
Share
राहुल चावला , धर्मशाला(TSN): प्रदेश में साक्षरता दर 88 फ़ीसदी है जो कि प्रदेश के गठन के दौरान महज़ 47 फ़ीसदी तक ही थी तो इसे बढ़ाने में प्रदेश में आज दिन तक जो भी सरकारें रहीं उनका अमूल्य योगदान रहा हैं। बावजूद इसके आज भी शिक्षा के स्तर को बढाने उसमें गुणवत्ता लाने की सख्त जरूरत हैं। यह बात शुक्रवार को कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला पहुंचने पर शिक्षा मंत्री ने प्रदेश की शिक्षा के आधारभूत ढांचे पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे उच्च शिक्षा की बात हो या माध्यमिक शिक्षा संस्थानों की दोनों में व्यवस्था को सुदृढ़ करना आज की पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि बीते 6 सालों में उच्च शैक्षणिक संस्थानों के 134 कॉलेजों में से 105 कॉलेजों में जो प्रधानाचार्यों के पद खाली पड़े थे डीपीसी नहीं हो पाई थी हमने आते ही 80 जगहों पर डीपीसी के माध्यम से प्रिंसिपल्स को प्रमोशन देकर नियुक्त किया हैं। ठीक ऐसे ही इन कॉलेजों में एक हजार से 12 सौ के करीब प्रोफ़ेसर के पद भी रिक्त चले थे हमने वहां भी नियुक्तियां शुरू की हैं। इतना ही नहीं 4 सौ कॉलेजों में तो प्रध्यापक नियुक्त भी हो चुके हैं और डेढ़ सौ की नियुक्ति का प्रोसेस जारी हैं।
रोहित ठाकुर ने कहा कि करीब 585 पीजीटी के पदों को भरने की अपील हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को चली गई हैं जो कि 10 से 15 दिनों के अंदर विज्ञापन के जरिए सार्वजनिक की जाएंगी। बहुत जल्द वहां भी भर्ती का प्रोसेस शुरू हो जाएगा, हालांकि इनमें से कुछ प्रमोशन से भी भरी जाएंगी। ऐसे में हज़ार 12 सौ पोस्टें जैसे ही भरेंगी तो प्रदेश के दुर्गम इलाकों में भी शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी इज़ाफ़ा होगा।
 उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर एलिमेंट्री शैक्षणिक संस्थानों में भी 53 सौ पदों जिसमें चाहे जेबीटी हो या टीजीटी और सी एंड वी पद हर एक की भर्ती के लिये कैबिनेट से मंजूरी ली है जिसके लिए वो कैबिनेट और मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इसकी भर्ती प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू होने वाली हैं। इसके लिए जहां बैचबाइज़ 2521 पोस्टों की भर्ती को विज्ञापित किया जा चुका हैं, वहीं जैसे ही नया चयन आयोग गठित होगा तुरंत 3 साढ़े तीन हज़ार पोस्टें भरी जाएंगी।
रोहित ठाकुर ने बताया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौजूदा सरकार को भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़झाला होने के चलते हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग करना पड़ा है जिसके चलते भर्ती प्रोसेस बहुत लंबा खींच गया हैं।  मगर नवंबर माह में ये नए सिरे से डिजिटल और पारदर्शी तरीके से दोबारा काम करना शुरू कर देगा। नतीजतन प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को जहां रोजगार मिलेगा, वहीं शिक्षा विभाग भी अधर में लटकी भर्तियों को मुक़म्मल करेगा। .
TAGGED: 585 PGT, appointments, Dharamshala, Education Minister, filled, Posts, promotion
admin September 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूली छात्रा को अश्लील गालियां देने और अश्लीलता भरे ईशारे करने के दोषी को 3 माह की कैद
Next Article कांगड़ा में तीन साल पहले क्रिप्टोकरंसी के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में पुलिस को मिली सफलता, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?