राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): आज से तीन साल पहले कांगड़ा में क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर हुए बड़े फर्जीबाड़े का पर्दाफाश होता हुआ नजर आ रहा हैं। पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब हरकत में आते ही मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने पालमपुर और देहरा में दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिसकी पुष्टि एएसपी सिटी कांगड़ा वीर बहादुर ने की हैं।
उन्होंने बताया कि जहां पुलिस ने पालमपुर के कुछ लोगों की शिकायत पर फर्जीबाड़े का मामला दर्ज किया है तो वहीं देहरा में 4 लोगों के की पर से 10 लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज करवाई शिकायत में ढाई करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस बड़ी ही गहनता के साथ इस मामले की जांच करेगी।
