मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला में चंबा मंडल के तहत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग ने अपनी टीमें गठित की हैं। यह टीमें बिजली की चोरी करने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। टीमों की ओर से एक सप्ताह पहले चलाए गए इस विशेष मुहिम के तहत गांव गांव जाकर बिजली की चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।
अक़्सर शिकायतें मिलती रहती है की कुछ लोग बिजली विभाग की बिजली को चोरी करते है जिसका बोझ अन्य उपभोक्ताओं पर पड़ रहा हैं। इसी के चलते बिजली विभाग ने मास्टर प्लान के तहत इस तरह की टीमें बनाकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया हैं। अभी तक बिजली विभाग ने 60 मामले पकड़े है जिसके चलते इन बिजली चोरी करने वाले लोगों से चार लाख रुपए जुर्माना वसूला गया हैं और अन्य लोगों के लिए संकेत दिए हैं की कोई सरकार की बिजली चोरी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा,हालंकि सर्दियों के मौसम में ये मुहिम आगे भी चलती रहेगी ताकि लोगों को परेशानी ना हो
वहीं दूसरी ओर चंबा मंडल के अधिशाषी अभियंता परवेश ठाकुर का कहना है की बिजली विभाग ने मुहिम चलाई है की बिजली को चोरी करने वालों से रोका जाए। इसके तहत विभाग ने अलग अलग टीमें बनाई है जो गांव गांव जाकर छापेमारी कर रही हैं। अभी तक 60 मामले पकड़े गए हैं चार लाख का जुर्माना भी किया गया है यह मुहिम आगे भी चलती रहेगी ।
