शिमला (एकता): 12 नवंबर यानि शनिवार को हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 75 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की। बता दें कि चुनावों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस बार चुनावों में वोटरों का कुछ खास उत्साह देखने को मिला। 412 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। अब 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 55.07 लाख मतदाताओं ने वोट डाला।
पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाएं सील
विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश के साथ लगती लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड की सीमाओं को पूरी तरह सील किया गया है। इस दौरान असामाजिक तत्वों की आवाजाही और नकदी, शराब, नशीली दवाओं आदि के हिमाचल में प्रवेश रोकने के लिए प्रत्येक बैरियर/प्रवेश द्वारों पर निगरानी को बढ़ाया गया है।
सीएम जयराम ठाकुर ने मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वोटिंग से पहले कहा कि मुझे खुशी है कि अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी मतदाताओं से आज मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें।
किस सीट पर कितनी वोटिंग?
मनाली में 79%, कुल्लू में 74.5%, बंजार में 77%, एएनआई में 73.89%, नाचन में 79%, करसोग में 76.53%, धरमपुर में 70.51%, सुंदरनगर में 77.37%, द्रंग में 76.5%, सेराज में 82%, जोगिन्द्रनगर में 69%, मंडी में 74%, बाल में 77%, सरकाघाट में 68%, भोरंज में 68%, सुजानपुर में 73%, हमीरपुर में 71%, बदसर में 71%, नादौन में 73%, चिंतपूर्णी में 73.1%, गगरेट में 78%, हरोली में 78%, यूएनए में 77%, कुटलेहर में 76%, झंडुता में 73.6%, घुमारवीं में 73%, बिलासपुर में 75%, नैनादेवी में 80%, नालागढ़ में 78%, दून में 85%, सोलन में 66%, कसौली में 78%, अर्की में 74.9%, पचड़ में 78%, नाहन में 79.25%, रेणुका में 78%, पोंटा में 75%, शिलाई में 84.1%, चौपाल में 74%, थियोग में 74.9%, कसुम्पति में 67%, शिमला में (यू) 62.5%, शिमला ग्रामीण में 72.5%, जुब्बल कोटखाई में 78%, रामपुर में 72%, रोहड़ू में 72%, किन्नौर में 70.5%, लाहौल स्पीति में 73.9% वोटिंग हुई।
