संजीव महाजन,नूरपुर: भड़वार में रविवार को 7वें भड़वार कबड्डी लीग का शुभारंभ हुआ। इस लीग में प्रादेशिक टीमों के साथ पंजाब,हरियाणा, जम्मू की टीमें भी भाग ले रही हैं। भाजपा के प्रमुख नेता एवं जिला परिषद सदस्य राहुल पठानिया ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
राहुल पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस कबड्डी प्रतियोगिता को प्रदेश में ख्याति प्राप्त हैं, जिसमें बाहरी राज्यो की टीमें भी हिस्सा लेती हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है और ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करती है और अगर युवा स्वस्थ है तो एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता हैं।
राहुल पठानिया ने कमेटी को 21हजार रुपये की राशि भेंट की और कमेटी को कबड्डी मैच में देने की घोषणा की। कमेटी लगातार 7वें कबड्डी लीग का आयोजन कर रही है और लीग में प्रो कबड्डी लीग में खेलने वाले खिलाड़ी भी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 31हजार इनाम राशि और उपविजेता टीम को 21हजार इनाम राशि के साथ चमचमाती ट्राफियों के साथ सम्मानित किया जाएगा।
