मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी पुलिस का नशे के काले कारोबारियों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है।ताजा मामले की बात करें तो जोगिंदरनगर थाना की टीम ने 8.46 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को दबोचा है।पुलिस टीम ने वाहनों के चैकिंग दौरान घट्टा स्थित पिकनिक पॉइंट भोजनालय के पास चिट्टे की यह खेप बरामद की है। आरोपी पुलिस को देखकर चिट्टा फेंक भागने की फिराक में था।
मिली जानकारी अनुसार बीती रात को जोगिंदर नगर थाना की टीम ने एएसआई संजीव सिंह,प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के नेतृत्व में वाहनों की चैकिंग लिए लिए नाका लगाया था। इस दौरान पैदल आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर अपनी दिशा बदलकर भागने का प्रयास किया और अपने पास रखे पॉलीथिन को झाड़ियों में फैंक दिया।जिस पर पुलिस को युवक की हरकत पर संदेह हुआ और टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ कदमों की दूरी पर ही युवक को दबोच लिया।पॉलीथिन की जांच करने पर टीम ने 8.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। जिसपर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।मामले की जांच एएसआई अजय कुमार द्वारा की जा रही है।
आरोपी की पहचान 37 वर्षीय अजय पाल सिंह,निवासी सगनेहर,डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर के रूप हुई है। जोगिंदर नगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल कर आगामी पूछताछ की जाएगी।
