By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश कम होने से पौंग डैम झील में जल स्तर की कमी के चलते पहुंचे रिकॉर्ड विदेशी पक्षी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बारिश कम होने से पौंग डैम झील में जल स्तर की कमी के चलते पहुंचे रिकॉर्ड विदेशी पक्षी
himachalNews

बारिश कम होने से पौंग डैम झील में जल स्तर की कमी के चलते पहुंचे रिकॉर्ड विदेशी पक्षी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/02/07 at 11:04 AM
Share

हमीरपुर, अरविन्द सिंह (TSN)-जनवरी माह में कम बारिश के चलते पौंग डैम झील में गत कुछ वर्षों में सबसे कम जल स्तर दर्ज किया गया जिसके चलते इस बार झील में विदेशी पक्षियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।वन्य प्राणी विभाग की माने तो जल स्तर में गिरावट के चलते फीडिंग ग्राउंड क्षेत्र भी वृद्धि दर्ज की गई है जिसके चलते प्रवासी पक्षियों को यहां अच्छी किस्म का खाना उपलब्ध हो सका है। वहीं हरियाणा , दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट राज्यों में स्थापित वेटलैंड में जाने वाले प्रवासी पक्षियों ने भी हिमाचल का रुख किया जिसके चलते सॉन्ग डैम झील में रिकॉर्ड पक्षियों की संख्या देखने को मिली है।

पक्षियों की हुए गणना जिसमें 90959 बार हेडेड गीज पक्षी

पौंग डैम झील में पक्षियों की संख्या में इस वर्ष रिकॉर्ड 83,555 की वृद्धि हुई है। प्रदेश के पौंग अभयारण्य में 2025 की वार्षिक जलपक्षी गणना में 97 प्रजातियों के 1,53,719 पक्षी दर्ज हुए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पौंग डैम में रूस और साइबेरिया के अलावा हिमालय के उत्तर में स्थित पर्वत श्रृंखलाओं, तिब्बत और मध्य एशिया से पक्षी पहुंचे हैं। इस साल बार हेडेड गीज पक्षी की संख्या 53,458 से बढ़कर 90,959 पहुंच गई है। वन्य प्राणी विभाग के द्वारा इस बार पौंग डैम झील गणना के लिए 25 भागों में विभाजित किया था जिसमें 25 अलग अलग टीमें ने विशेषज्ञ की अगुवाई में इस गणना को अमलीजामा पहनाया है।गौरतलब है कि मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सहित अन्य पक्षी प्रेमियों के सहयोग से पौंग डैम लेक वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी में वार्षिक जलपक्षी गणना की है। इस साल पौंग डैम में पक्षियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि दर्ज हुई है। जिसमें गणना में 100 से अधिक विशेषज्ञों ने लिया भाग 1 फरवरी 2025 को पूरी हुई इस गणना में प्रदेश वन विभाग, मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पक्षी प्रेमियों और स्थानीय लोग सहित 100 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

वहीं डीएफओ वाइल्ड लाइफ हमीरपुर के रेजिनोल्ड रॉयस्टन ने कहा कि पौंग डैम झील के जल स्तर में गिरावट से पक्षियों को भरपूर भोजन मिलने से अधिक संख्या में पक्षी यहां पहुंचे और लंबे समय तक ठहरे है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा 2004 से लगातार वर्ड गणना का काम किया जा रहा है और इस वर्ष 2024-25 1 लाख 53 हजार 719 पक्षियों की गणना की है । उन्होंने कहा कि इस संख्या में सबसे अधिक बार हेडेड गीज पक्षी की संख्या 90,959 पहुंच गई है जो कि एक रिकॉर्ड है।उन्होंने बताया कि गणना के दौरान झील के सुगनाड़ा व बाथु क्षेत्र में सर्वाधिक पक्षी की गणना हुई है।

हरियाणा,दिल्ली,नॉर्थ ईस्ट राज्यों के पक्षी भी पहुंचे हिमाचल

रिकॉर्ड पक्षियों की उपस्थिति के कारणों पर जानकारी देते हुए डीएफओ ने बताया कि जनवरी माह में कम बारिश के चलते पौंग डैम झील में गत कुछ वर्षों में सबसे कम जल स्तर दर्ज किया गया जिसके चलते इस बार झील में विदेशी पक्षियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हरियाणा,दिल्ली,नॉर्थ ईस्ट राज्यों में स्थापित वेटलैंड में जाने वाले प्रवासी पक्षियों ने भी हिमाचल का रुख किया जिसके चलते सॉन्ग डैम झील में रिकॉर्ड पक्षियों की संख्या देखने को मिली है।

TAGGED: Hamirpur pong dam
Chandrika February 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल ने पूर्वाेत्तर राज्यों के युवाओं तथा ‘सेल’ के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
Next Article 8.46 चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था आरोपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?