मंडी,धर्मवीर(TSN)-पूर्व भाजपा सरकार के समय में शुरू हुए राजकीय वल्लभ महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए सुक्खू सरकार से साढे तीन करोड़ रूपये और मिले हैं। नई तकनीक से बन रहे इस भवन का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।आगामी 7 महीनों में बचे हुए कार्य को भी पूर्ण कर लिया जाएगा।यह बात पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।
चार माह से मंद गति से चला था भवन का कार्य, बजट आने से कार्य में आएगी तेजी
अनिल शर्मा ने कहा कि स्टील फेेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर बनाने के चलते जब इस भवन का निर्माण कार्य अधर में लटक गया तो उन्होंने प्रदेश सरकार से इसके लिए 10 करोड़ के बजट लाया। इस बजट के खत्म होने के बाद पिछले 4 माह से इसका कार्य मंद गति से चला हुआ था। जिसके बाद उन्होंने सीएम सुक्खू और शिक्षा मंत्री से इस भवन के लिए अतिरिक्त बजट की मांगी रखी।बीते रोज प्रदेश सरकार ने इस भवन के लिए साढ़े तीन करोड़ रूपये का बजट जारी किया है।इस बजट के आने के बाद भवन निमार्ण में तेजी आएगी और 7 महीनों में यह भवन पूरी तरह से बनकर तैयार होगा।विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे इस भवन में अकेडमिक ब्लॉक के अलावा भवन के अंदर ही छोत्रों को कैंटीन,पार्किंग और बैंक की सुविधा मिलेगी।जिससे बाहर के मैदान को अन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।यहां छोत्रों के बैठने के लिए सुंदर पौंड़ियां भी बनाई जाएंगी,जिसका डिजाइन वे स्वयं तैयार कर रहे हैं।
स्टील फ्रेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर बनाने के चलते 26 से 41 करोड़ बढ गई है भवन कार्य की लागत
बता दें कि आधुनिक तकनीक से बनने वाला 5 मंजिला यह भवन पूरी तरह से भूकंप रोधी होगी। पिछले सरकार में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने इस भवन के निर्माण के लिए 26 करोड़ की धनराशि जारी की थी।लेकिन बाद मे स्टील फ्रेब्रिकेटिड होने के चलते इसका दोबारा एस्टीमेट बनाया गया, जो कि लगभग 41 करोड़ है।पिछले 4 सालों में इस भवन के निर्माण में अभी तक 36 करोड़ के लगभग बजट खर्च हो चुका है।वहीं अब फिर से सुक्खू सरकार ने इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रूपये और जारी किए हैं। जिससे एक बाद फिर इस भवन का कार्य अधर में लटकने से बच गया है।
