By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीमावर्ती इलाकों में 20 स्थानों पर सेना लगाएगी विंड टरबाइन परियोजनाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीमावर्ती इलाकों में 20 स्थानों पर सेना लगाएगी विंड टरबाइन परियोजनाएं
himachalNews

सीमावर्ती इलाकों में 20 स्थानों पर सेना लगाएगी विंड टरबाइन परियोजनाएं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/11 at 8:33 PM
Share

Shimla, 11 November,-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।बैठक में जानकारी दी गई कि भारतीय सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है। इन परियोजनाओं से प्रतिवर्ष 68,000 से 80,000 किलोवाट घंटे ऊर्जा उत्पन्न होने की संभावना है, जो लगभग 120 से 160 घरों को बिजली प्रदान करने के लिए पर्याप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सेना की परियोजनाओं को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेना और राज्य सरकार के बीच समन्वय से न केवल रक्षा संबंधी आवश्यकताओं को बल मिलेगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत ऊर्जा और पर्यटन विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि सेना और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से शुरू की गई सीमा पर्यटन पहल को उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। वर्ष 2024 में जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में लगभग 21,000 पर्यटक पहुंचे थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 70,000 से अधिक हो गई है — जो लगभग साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्शाती है।

सीएम सुक्खू ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों के लिए आवास, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ की जाएं ताकि उनका अनुभव बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से भारत-चीन व्यापार को पुनः आरंभ करने हेतु केंद्र सरकार को पत्र भेजा है और सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए हैं। भारत और चीन ने लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों के माध्यम से सीमा व्यापार दोबारा खोलने पर सहमति जताई है।मुख्यमंत्री ने रंगरिक में प्रस्तावित हवाई अड्डे की प्रगति की भी समीक्षा की और सेना से इस परियोजना पर कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में पर्यटन और संपर्कता को बल मिल सके।बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu held a meeting with senior officers of the Central Command of the Indian Army.
Chandrika November 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
Next Article कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक दायित्व: विजया किशोर रहाटकर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Ago

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?