राहुल चावला,धर्मशाला:उपमंडल धर्मशाला के तहत चिन्हित गए गए ब्लैक स्पॉट जल्द दुरुस्त किए जाएंगे।
जिला भर में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुरुस्त करने का अभियान चल रहा हैं। इसी कड़ी में उपमंडल धर्मशाला के चिन्हित 9 ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने के लिए 12.50 लाख की डीपीआर भेजी गई हैं।उपमंडल धर्मशाला के तहत योल और दाड़ी में एक-एक पैच ऐसे हैं, जहां पर अधिकतर दुर्घटनाएं घटित होती हैं।
जिला में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के लिए अतिरिक्त एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, उपमंडल कमेटी के साथ विभिन्न सड़क मार्गों का मुआयना करेंगे ओर यदि और भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाते हैं, तो उनका भी सुधार किया जाएगा।
बता दें कि डीसी कांगड़ा ने सभी एसडीएम और एक्सईएन को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर, उनमें सुधार के आदेश जारी किए हैं, जिसके सभी उपमंडलों में ब्लैक स्पॉट में सुधार किया जा रहा हैं। धर्मशाला उपमंडल के तहत स्टेट हाईवे में 9 ब्लैक स्पॉट हैं, जिनमें सुधार को डीपीार तैयार करके भेजी है, जिससे ब्लैक स्पॉट दुरुस्त किए जा सकें और दुर्घटनाएं कम हों।
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया की
धर्मशाला उपमंडल में स्टेट हाईवे में 9 ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए 12.50 लाख की डीपीआर भेजी गई हैं। योल में एक पैच और दाड़ी में भी एक पैच है, जहां अधिक दुर्घटनाएं और वाहनों की टक्कर होती हैं। दुर्घटनाएं कम हों, इसके लिए ब्लैक स्पॉट को सुधारने के आदेश डीसी कांगड़ा की ओर से जारी किए गए हैं।
