संजीव महाजन,नूरपुर: इस बार प्रदेश में कम बारिश और बर्फबारी होने की वजह से पानी की कमी होने की संभावनाएं गर्मी आने से पहले ही जताई जा रही हैं। हालात यह हैं कि गर्मियों में पीने के पानी की दिक्कत ना हो जाए इसक संभावना को देखते हुए नूरपुर जलशक्ति विभाग एक्सईन अमित डोगरा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह पेयजल को सावधानी से उपयोग में लाए ताकि सभी को एक समान जल की आपूर्ति हो सके ।
जलशक्ति विभाग एक्सईन अमित डोगरा ने कहा हैं कि गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला हैं। मेरी सभी लोगों से अपील है कि वह पानी का सदुपयोग करें । अपनी गाड़ियों को धोने या अपने गार्डन के लिए पानी का उपयोग ना करें । गांवों में पानी के बिल सरकार ने माफ किए हुए और शहरों जैसे कि नूरपुर में जिन उपभोक्ताओं ने अगर बिल जमा नहीं करवाए हैं या जिनके पिछले बिल बकाया हैं वह उन्हें जल्द जमा करवाए।
उन्होंने कहा कि जहां तक अवैध पानी के कनेक्शन की बात करें तो हमें जहां भी पता चलता है कि किसी ने अवैध तरीके से पानी का कनेक्शन लिया हैं तो उनके हमारी अपील है कि वह वैध तरीके से पानी का कनेक्शन ले अन्यथा उनके कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे । इसके साथ ही जिन लोगों ने टुल्लू पंप लगाए हुए उनसे भी यही अपील हैं कि इन्हें ना लगाएं क्योंकि इससे दूसरे लोगों को परेशानी होती हैं। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा हैं अगर किसी के यहां टुल्लू पंप लगा पाया गया तो उसे जुर्माना किया जाएगा।
