सचिन,केलांग:नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत केलांग में 90 लाख का बजट खर्च किया जाना है। इस प्रस्तावित बजट के तहत क्या कार्य किया जाना है इसे लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने की l
उपायुक्त ने कहा कि जिला को इस योजना के तहत 90 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित है जिसके तहत पार्क, शौचालय, रेन शेल्टर, स्ट्रीट पाथ , सालिड अपशिष्ट सुधार, वाकिंग ट्रेल, मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, लैंडस्केपिंग, सराय, सामुदायिक हॉल, ट्रैकर हॉस्टल, रास्तों को चौड़ा करने का कार्य, पार्किंग, लाइटिंग और डस्टबीन इत्यादि कार्य किए जाएंगे l
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्यों के प्रस्ताव और आकलन बना कर भेजने को कहा ताकि समय पर इन कार्यों को पूरा किया जा सके l
इस अवसर पर एसडीएम केलांग प्रिया नागटा, एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर, एसी टू डीसी डॉ रोहित ठाकुर, बीडीओ डॉ विवेक गुलेरिया,होटल असोसिएशन अध्यक्ष नोरवू थोलंगपा, होम स्टे असोसिएशन के अध्यक्ष रिगजिन सम्फेल हयरप्पा सीडीपीओ खुशविन्दर ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
