हमीरपुर,अरविंद -:हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक
आशीष शर्मा ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब सरकारें तानाशाही रवैया अपनाने लगती हैं, तब लोगों को न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।
हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि जिला परिषद वार्ड चमनेड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन रद्द किए जाने के बाद उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की, जिसके कारण न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अदालत से चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।कांग्रेस द्वारा विकास के नाम पर चुनाव जीतने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के बड़े दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन परियोजनाओं को कांग्रेस उपलब्धि बता रही है, वे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का उदाहरण बन चुकी हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।इस दौरान आशीष शर्मा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी कांग्रेस का जनाधार तेजी से घट रहा है और जनता बदलाव चाहती है।
उधर, जिला परिषद ताल वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश सोनी के प्रचार अभियान में भी विधायक आशीष शर्मा पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद वे अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
TAGGED:
Hamirpur BJP MLA
Chandrika
