By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Accidenthimachal

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/09 at 10:27 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामले में सोमवार देर रात हमीरपुर बाईपास स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मारुति सुजुकी ईको वैन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर बाईपास पर स्थित प्रिया पेठा भंडार के संचालक सुभाष चंद अपनी ईको वैन को प्रतिदिन की तरह दुकान के बाहर खड़ी कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब उन्होंने वाहन को वहां नहीं पाया तो चोरी की आशंका हुई। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन को लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सुभाष चंद ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पीड़ित सुभाष चंद ने प्रशासन से जल्द वाहन बरामद करने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur Eco van stolen
Chandrika June 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

प्रेस इलेवन की शानदार जीत, बार एसोसिएशन को 10 रन से दी मात

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?