By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना
himachalpolitical

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/23 at 7:17 PM
Share
बिलासपुर/सुभाष -:प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते दस दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
संदीप सांख्यान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश में आर्थिक अस्थिरता का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई अब आम परिवारों की रसोई तक पहुंच चुकी है और लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। उनका कहना था कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं पर भी पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। साथ ही इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ रहा है। सांख्यान ने दावा किया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादे आज केवल भाषणों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कभी “अच्छे दिन”, कभी “अमृत काल” और कभी “स्वर्णिम भारत” की बात करने वाली सरकार आज महंगाई रोकने में असफल साबित हो रही है।संदीप सांख्यान ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों पर नियंत्रण कर आम जनता को राहत देने की मांग की।
TAGGED: Bilaspur congress Former media coordinator
Chandrika May 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक
Next Article बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?