By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
himachal

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/09 at 10:22 PM
Share

मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिला में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो युवकों की जान ली है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों एक ही बाइक पर सवार थे और हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसे। मरने वाले में दोनों युवक मंडी के रहने वाले थे, जबकि घायल सोलन का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नागचला-डडौर के बीचआज सुबह 11 बजे के करीब यह घटना पेश आई है। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। यह तीनों मंडी से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। नागचला से आगे इनकी बाइक अचानक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 21 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बीरबल सिंह, निवासी गांव पपलेड़ा, डाकघर मराथु, तहसील सदर जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव व डाकघर मराथु, तहसील सदर जिला मंडी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीसरे युवक मनोज, निवासी सोलन खेड़ा, की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि यह तीनों दोस्त थे, जो आईटीआई और सीटीआई कर रहे थे। एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सदर क्षेत्र के रहने वाले थे दोनों मृतक युवक, इकलौता बेटा था राजीव :  

इस दर्दनाक हादसे में मारे गए दोनों युवक प्रदीप और राजीव सदर क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि राजीव अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, उसकी एक छोटी बहन है। वहीं प्रदीप का एक छोटा भाई भी है, जो पंजाब से सीटीआई कर रहा था। आज शाम को ही दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इनकी मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

TAGGED: Mandi road accident
Chandrika June 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Next Article हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

प्रेस इलेवन की शानदार जीत, बार एसोसिएशन को 10 रन से दी मात

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?