By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजबन गांव में सर्च ऑपरेशन के छठे दिन 9वां श*व भी बरामद, अब अंतिम लापता की तलाश जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजबन गांव में सर्च ऑपरेशन के छठे दिन 9वां श*व भी बरामद, अब अंतिम लापता की तलाश जारी
himachalNews

राजबन गांव में सर्च ऑपरेशन के छठे दिन 9वां श*व भी बरामद, अब अंतिम लापता की तलाश जारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/06 at 3:28 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-पधर उपमंडल के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत धमच्याण के राजबन गांव में जारी सर्च आपरेशन के 6ठें दिन मंगलवार दोपहर को 9वां शव बरामद कर लिया गया है।अब अंतिम लापता की तलाश के लिए सर्च आपरेशन अभी भी जारी है।श*व की पहचान 46 वर्षीय खुड्डी पत्नी चंदन लाल के रूप में हुई है।अब सिर्फ 30 वर्षीय हरदेव पुत्र भगत राम की तलाश करना बाकी है। एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने नौंवां शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो अंतिम लापता बचा है उसकी तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी है।उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अंतिम लापता की तलाश भी करके इस सर्च आपरेशन को विराम दे दिया जाएगा।

बादल फटने के कारण दब गए थे 10 लोग:

बता दें कि राजबन गांव में बीती 31 जुलाई की रात को बादल फटने की घटना में तीन घर चपेट में आ गए थे।इसमें दो घर पूरी तरह से दब गए थे जबकि तीसरे घर को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इन तीन घरों के 12 लोग इसकी चपेट में आए थे जिनमें से 2 घायल थे जबकि 10 लापता हो गए थे।गांव तक मशीनरी को ले जा पाना संभव नहीं था तो प्रशासन ने अपने बचाव दलों और स्थानीय लोगों की मदद से यहां पर सर्च आपरेशन शुरू किया। आज इस सर्च ऑपरेशन के छठे दिन नौंवा शव बरामद हो गया है।

छठे दिन गांव पहुंची मशीन:

हा*दसे के छठे दिन कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन पोकलेन मशीन को गांव तक पहुंचा पाने में कामयाब हो पाया।क्योंकि गांव तक जाने वाली सड़क और अन्य रास्ते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे।ऐसे में मशीनरी ले जा पाना संभव नहीं था। लेकिन अब मशीन के पहुंचने के बाद इसकी मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।वहीं, जिला प्रशासन और उपमंडलीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर शुरू से ही डटी हुई है।पहले डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने खुद मोर्चा संभाला और उसके बाद एडीएम मंडी डा. मदन कुमार मौके पर मौजूद रहे। कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार पधर भावना घटनास्थल पर लगातार डटी हुई हैं।बीते तीन दिनों से प्रशासन की तरफ से जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा ने मोर्चा संभाला हुआ है।इसके अलावा नायब तसीहलदार, कानूनगो और पटवारी सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित राहत एवं बचाव टीमें दिन रात इस कार्य में जुटी हुई हैं।

TAGGED: Mandi Rajban search operation
Chandrika August 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अवैध खनन को लेकर ऊना जिला प्रशासन का शिकंजा…तैनात किए अधिकारी और कर्मचारी
Next Article बांध से पानी छोड़ने की सूचना देने के लिए प्रशासन ने बनाए प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?