-धाड़त निवासी सोहन सिंह ने उपायुक्त से लगाई गुहार
-24 जुलाई को बादल फटने से घर, पशुशाला सहित पशुओं का हुआ नुकसान
सुभाष ठाकुर, बिलासपुर – बादल फटने से हुए लैंड स्लाइडिंग के कारण मेरा मकान व पशुशाला गिर गए हैं और अब मैं सड़क पर आ गया हूं। मेरी मजबूरी को ध्यान में रखते हुए मुझे जमीन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि मैं अपना जीवन यापन कर सकू। यह गुहार घुमारवीं के धाड़त निवासी सोहन सिंह ने उपायुक्त पंकज राय से ज्ञापन सौंपने के दौरान लगाई है। सोहन सिंह ने बताया कि विगत 24 जुलाई को बादल फटने के कारण उनका घर, पशुशाला (जिसमें दो भैंसें व एक भैंस बच्चा) 12 बकरियां स्लाइडिंग के कारण दबकर मर गई हैं। इसके साथ ही अधिकत्तर मलकीयत भूमि तहस-नहस हो गई है व शेष पर खतरा बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत उपप्रधान रतन सिंह, अमर सिंह राठौर, रूप लाल व शिव राम सहित अन्य मौजूद रहे।
