संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में हुई बारिश ने ऐसी आफ़त मचाई की लोगों से उनके आशियाने तक छीन गए। जिन घरों को लोगों ने अपनी सारी जमापूंजी लगा कर बनाया था एक ही पल में वो आशियाने बिखर गए। बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की वजह से नूरपुर विधानसभा के खेल पंचायत के वरियारा गांव में 7 घर ढह गए। लोगों को जहां अपने
आशियानों की चिंता सता रही है तो वहीं इस विपदा का शिकार हुए लोगों को पूर्व भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने कुछ राहत दी है। रणवीर सिंह निक्का ने मदद के लिए हाथ आगे बढाया है। निक्का ने इलाके का दौरा कर प्रभावित लोगों से बात की और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का वायदा भी किया।
रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि यहां मौजूदा स्थिति देखकर वह दुखी है। सुनकर मन बहुत दुखी हुआ। उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से लोगों की आर्थिक मदद करेंगे। साथ ही प्रशासन भी इन लोगों के पुनर्वास के लिए जल्दी कोई कारवाई करने की भी मांग उन्होंने की है जिससे आगे सर्दियों के मौसम में इन लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हमेशा मौजूद है ओर अपनी तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। निक्का ने अपनी तरफ से प्रभावित लोगों की 70 हज़ार रूपए की राशि आर्थिक सहायता क़े तौर पर दी।
