राकेश, ऊना : कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा के जन्मदिन पर आज युवा कांग्रेस ने ऊना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा युथ कांग्रेस के युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं के इस पुन्य कार्य में भागेदारी देने के लिए उनका आभार प्रकट किया ।
विधायक ने कहा है कि यूथ कांग्रेस का उनके प्रति स्नेह और प्यार देखकर वह काफी खुश हुए है। उनके जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक अच्छी पहल की गई है। वहीं कांग्रेस युवाओं की माने तो अपने विधायक के प्रति प्यार और स्नेह के चलते उन्होंने उनके जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया है जिसमें सौ से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया है।
