अरविंदर सिंह, हमीरपुर: 24 सितंबर को मंडी में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा संकल्प महा-रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के लिए विधायक नरेंद्र ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के युवक मंडलों में व्यक्तिगत रूप से जाकर युवाओं को महा-रैली का निमंत्रण दिया।
मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बनयाल ने बताया कि इसी कड़ी में आज नरेंद्र ठाकुर ने नेरी, जंगल रोपा, ब्राह्लड़ी और नेरी पंचायतों के युवक मंडलों से मिले। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहे युवा महा-सम्मलेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उनके साथ मंडल भाजयुमो अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
