By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस के ‘अंधेरे’ घर से उज्ज्वला के झूठे आंकड़े पेश कर रहीं लांबा: माचंली ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कांग्रेस के ‘अंधेरे’ घर से उज्ज्वला के झूठे आंकड़े पेश कर रहीं लांबा: माचंली ठाकुर
electionhimachalpolitical

कांग्रेस के ‘अंधेरे’ घर से उज्ज्वला के झूठे आंकड़े पेश कर रहीं लांबा: माचंली ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/19 at 5:33 PM
Share

मंडी/परी शर्मा: भाजपा महामंत्री माचंली ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा कांग्रेस के अंधेरे घर से जन कल्याणकारी योजना “उज्ज्वला“ के झूठे आंकड़े पेश कर रही हैं। उन्होंने अलका लांबा को अवगत करवाया कि अकेले हिमाचल में ही 1.38 लाख परिवार उज्ज्वला योजना का लाभ उठा रहे हैं। माचंली ठाकुर ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस ने शायद अपनी प्रवक्ता लांबा को भी अंधेरे में रखा है, जिन्हें यही नहीं मालूम कि डबल इंजन सरकार के कारण हिमाचल प्रदेश का पहला धुंआ मुक्त राज्य बना है।

कांग्रेस के झूठे आंकड़ों से भ्रमित नहीं होगी जनता

भाजपा नेत्री माचंली ठाकुर ने अलका लांबा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि झूठे आंकड़े पेश करके कांग्रेस को चुनावों में सफलता नहीं मिलने वाली। न ही हिमाचल की महिलाएं भ्रमित होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.34 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है और राज्य सरकार 131 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसी तरह से उज्ज्वला योजना के तहत 1.38 लाख परिवार लाभ ले रहे हैं और 28.15 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

माचंली ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को चूल्हे के धुंए से होनी वाली बीमारियों और लकड़ी बीनने के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए 2016 में उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इसके अलावा भी जिन जरूरतमंद परिवारों के पास एलपीजी सिलेंडर नहीं थे, हिमाचल की जयराम सरकार उनके लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना लेकर आई थी। आज प्रदेश के 4.73 लाख परिवार इन दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। यही नहीं, दोनों योजनाओं की लाभार्थियों के लिए एक साल में तीन सिलेंडर मुफ्त में रीफिल करके दिए जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि खुद अंधेरे में रहकर जनता को गुमराह कर रही लांबा को शायद हिमाचल कांग्रेस ने यह भी नहीं बताया होगा कि अब तक 2.67 लाख से ज्यादा लाभार्थी पहला निशुल्क रीफिल और 89 हजार से ज्यादा लाभार्थी को दूसरा निशुल्क रीफिल ले चुके हैं।

दिल्ली से हिमाचल आकर टूरिस्ट नेता बनी हैं अलका

माचंली ठाकुर ने कहा कि दिल्ली से हिमाचल आकर टूरिस्ट नेता बन चुकी अलका लांबा को क्या मालूम कि लकड़ी बीनकर खाना बनाने वाली महिलाओं किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था। धुएं से बीमारियां होती थीं सो अलग। उन्होंने कहा कि दिल्ली के झूठे नेता हिमाचल में आकर भ्रम पैदा कर रहे हैं, जिसे प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में करारा जवाब देगी। माचंली ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हर नेता झूठ बोलते हैं।

admin September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने किया डलहौजी मिलिट्री स्टेशन का दौरा
Next Article एनपीएस के बाद अब यह पार्टी भी ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर उत्तरी सड़को पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का भव्य समापन

Ago

46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों से मजबूत होगी हिमाचल की अग्निशमन व्यवस्था

Ago

ऊना में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा

Ago

हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने की मांग, खन्ना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?