मंडी/परी शर्मा: गोहर घाटी के एतिहासिक मेला नल़वाड़ ख्योड़ में इन दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। यहां कोई पहाड़ी सुरों से दर्शको की तालिया बटोर रहा है तो कोई पंजाबी धमाल से।
मेेले की दूसरी संध्या में गोहर घाटी के प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणी ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए अपनी शहनाई की मधुर ध्वनी से पूरे पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों को एक घंटे के लिए 10 से 15 मिनट का समय दिया गया जिसमें वे अपनी कला को दर्शकों के बीच रख सके।
