कुल्लू: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के नैना सैरी में एक 11 साल के बच्चे की पानी से भरे एक टैंक में डूबने से दर्दनाक मौत हुई। बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब बच्चा बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान पनी से भरे एक टैंक में अचानक डूब गया। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। बच्चे के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
