राकेश, ऊना: पहले स्कूल में महिला कर्मचारी को थप्पड़ मारा ओर अब आरोपी पुलिस से भी उलझ गया। हैरानी कि बात यह है कि यह आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक शिक्षक है जो स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहा है। बता दें कि मामला जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का है। यहां स्कूल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को स्कूल के शिक्षक ने ही थप्पड़ मार दिया जिसके बाद मामला गर्मा गया है।
ऐसे में जब इस शिक्षक को मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस थाने लाया गया तो आरोपी शिक्षक यहां भी पुलिस कर्मी से भी उलझ पड़ा। इतना ही नहीं जब इस शिक्षक को ऐसा करने से रोका गया तो उसके साथ खड़े कुछ अन्य लोगों पर भी मुक्कों की बरसात कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें आरोपी शिक्षक पुलिस कर्मी से भी उलझ पड़ा। बीच-बचाव करने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की,हालांकि बाद में मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को नियंत्रित किया गया।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। दरसल पुलिस के मुताबिक शिकायकर्ता महिला कर्मी और आरोपी शिक्षक बंगाणा पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस मामले की जांच पुलिस के कर्मचारियों की ओर से की जा रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर आरोपी शिक्षक ने पुलिस वाले के साथ हाथापाई की ओर यह घटना क्यों हुई है यह पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने पुष्टि की है की आरोपी की ओर से पुलिस कर्मी से हाथापाई करने की घटना पर आरोपी के खिलाफ़ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
