By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल से PM मोदी का विशेष लगाव, इतने करोड़ का दिया वित्तीय लाभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल से PM मोदी का विशेष लगाव, इतने करोड़ का दिया वित्तीय लाभ
himachal

हिमाचल से PM मोदी का विशेष लगाव, इतने करोड़ का दिया वित्तीय लाभ

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/23 at 4:34 PM
Share

मंडी (कमल भारद्वाज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मंडी पड्डल मैदान में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली के बाद प्रदेश में बिखरी कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जाएगा। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल की हर जरूरत को समझा है। हिमाचल प्रदेश को हजारों करोड़ों रूपये की सौगाते समय-समय पर प्रदेश की उन्नति प्रगति और विकास के लिए दी है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने का चहुंमुखी विकास करवाया है । पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बताए कि जब केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की एक साथ सरकारें थी तो उन सरकारों में कौन सा इंजन चल रहा था और कौन सा इंजन हांफ गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली रैली की उत्सुकता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में घोर निराशा है और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अनाप-शनाप बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने प्रयास कर रहें हैं। जिसमें कि कांग्रेस पार्टी सफल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूछती है कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को दिया क्या है, तो मेरा जवाब है। बिलासपुर में एम्स, ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क, मैडिकल डिवाइस पार्क, अटल टनल का निर्माण, 13 सौ करोड़ रूपये का एचपी शिवा प्रोजेक्ट, डायरेक्ट कैश बैनिफिट के माध्यम से हिमाचल के 9,80 हजार किसानों को 2 हजार करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि, सिरमौर के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा, पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को अग्रिणी बनाने के लिए 9 रोपवे खोले।

रेणुका बांध परियोजना का बजट प्रावधान, सावड़ा कुढू हाईड्रो प्रोजेक्ट, आईआईएम सिरमौर, ऊना में पीजीआई के सेटेलाइट सेंटर सहित 6 चिकित्सा महाविद्यालय को बजट का आवंटन, जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश के 8 लाख 65 हजार परिवारों को पीने के पानी का कनैक्शन दिए। अभिनव शहरी परिवहन रजू मार्ग परियोजना के तहत शिमला के तारा देवी मंदिर से ढिंगू माता मंदिर तक रोपवे का निर्माण, हिमाचल के दो शहरों शिमला और धर्मशाला को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत लाना, केन्द्र ने ना केवल हिमाचल को विभिन्न परियोजना के तहत लाभान्वित किया है। अपितु हिमाचल की वित्तीय आवश्यकताओं को भी समय समय पर पूरा किया है। जिसका उदाहरण है की पिछले साढ़े चार सालों में 1 लाख 9 हजार 618 करोड़ रूपये की वित्तीय मदद दी है। कांग्रेस पार्टी पूछती है कि प्रधानमंत्री जी ने हिमाचल को आजतक दिया क्या है। यह उनके स्नेह और लगाव का प्रतीक है।

एक लाख से अधिक युवा रैली में लेंगे भाग

सुरेश कश्यप ने कहा कि मण्डी के पड़ल मैदान में होने युवा विजय संकल्प रैली को लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी जोश उत्साह है। प्रदेश के कोने-कोने से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे । हर क्षेत्र और वर्ग में चलो मंडी की गूंज है , प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साढ़े आठ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की हर जरूरत का ख्याल रखा है और इस रैली के बाद हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में बिखरी कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में कहीं भी नहीं दिखाई देगी।

कांग्रेस उस जहाज की तरह है जिसका कप्तान लापता

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस उस जहाज की तरह है जिसका कप्तान लापता है और यात्री एक-एक करके कांग्रेस का जहाज छोड़ कर जा रहे हैं। नया कप्तान बनने के लिए 15 से अधिक नेता और उनके परिवार अपनी जुगत भिड़ा रहे हैं लेकिन दिल्ली का नेतृत्व उन्हें मिलने के लिए समय भी नहीं देता। सुरेश कश्यप ने कहा मण्डी में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली के बाद कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में ढूृ़ंढ कर भी नहीं मिलेगी और भाजपा अपनी दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

admin September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
Next Article मंडी दौरे से पहले AAP ने भाजपा और PM मोदी से पूछे यह ‘6 सवाल’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?