By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी का यह मंत्र करेगा आपकी हर इच्छा पूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी का यह मंत्र करेगा आपकी हर इच्छा पूरी
himachal

नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी का यह मंत्र करेगा आपकी हर इच्छा पूरी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/27 at 12:57 PM
Share

बिलासपुर: शारदीय नवरात्रि के इन पावन दिनों में भक्त माता रानी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। बता दें कि मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, ताकि वे भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप के कारण उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा। भगवान शिव की आराधना के दौरान उन्होंने 1000 साल तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 साल तक शाक खाकर जीवित रहीं।

जानिए देवी मां ब्रह्मचारिणी की प्रिय वस्तु

मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल, कमल, श्वेत और सुगंधित पुष्प प्रिय हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा को गुड़हल, कमल, श्वेत और सुगंधित पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

नवरात्रि हम 9 दिनों तक क्यों मनाते हैं?

नवरात्रि का 9 दिवसीय त्योहार देवी दुर्गा के 9 अवतारों को समर्पित है। दिलचस्प बात यह है कि हर अवतार शक्ति के एक अलग रूप का प्रतिरूप करता है।
देवी मां ब्रह्मचारिणी को क्या पसंद है?

देवी मां ब्रह्मचारिणी को चीनी और मिश्री काफी पसंद है। इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगता है। मां को दूध से बने व्‍यंजनों का भोग भी लगा सकते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का करें जाप

1 – दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु| देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।

जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।

धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥

परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।

पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

 

2 – या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

3 – दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

 

4 – ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी.

सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते..

 

5 – ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रूं ब्रह्मचारिण्यै नम:

admin September 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश के 600 बलिदानी व पूर्व सैनिक परिवारों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया सम्मान
Next Article पनोह पंचायत में एक करोड़ 46 लाख बनने वाली सड़क का भूमि पूजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?