भावना, शिमला: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के टूरिज्म डिपार्टमेंट के छात्रों ने वर्ल्ड टूरिज्म डे के एक दिन पहले सोमवार को हैरिटेज वॉक का आयोजन किया। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी के छात्रों क़ई ओर से साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिस का समापन 27 सितंबर को वर्ड टूरिज्म डे पर एचपीयू में होगा। 21 सितंबर से शुरू हुए इस टूरिज्म साप्ताहिक कैंप में स्कूली बच्चों के अलग-अलग कंपीटिशन भी करवाए गए जिसमें पेंटिंग, डेकलेमैशन और क्लीननीनेस ड्राइव करवाई गई।
शिमला के स्कूलों के 200 बच्चों ने इस कॉम्पिटिशन में भाग लिया, जिसके परिणाम 27 सितंबर को एचपीयू में घोषित किए जाने हैं और इस कॉम्पिटिशन में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के टूरिज्म डिपार्टमेंट के पीएचडी स्कॉलर सुयश पवार का कहना है कि इस दौरान पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ताकि लोगों में ज़्यादा से ज़्यादा जागरुकता टूरिज्म के क्षेत्र में आ सकें। उन्होंने कहा कि आज की हैरिटेज वॉक रिज मैदान से एडवांस स्टडी तक की जाएगी इसमें जो भी ऐतिहासिक इमारतें हैं उसका भ्रमण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस हेरिटेज वॉक में छात्रों की ओर से ऐतिहासिक भवनों का भ्रमण किया जाएगा। एचपीयू के टूरिज्म डिपार्टमेंट के 250 छात्रों की ओर से यह रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोग और सैलानी भी शामिल हुए। इस वॉक के दौर बाहरी राज्य से आए लोगों को शिमला की ऐतिहासिक इमारतों की जनकारी दी जाएगी ताकि शिमला के गौरवमई इतिहास के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जान सकें।
