By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दिया ये ब्यान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दिया ये ब्यान
himachalpoliticalpolitical

ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दिया ये ब्यान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/27 at 1:32 PM
Share

राकेश, ऊना: प्रदेश में एनपीएस संघ ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। संघ का क्रमिक अनशन लगातार जारी है ऐसे में ओ पी एस की मांग को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की ओर से जो बयान आया है उसे सुनकर लग रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी कर्मचारियों के समर्थन में है और उन्हें लग रहा है कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का लाभ मिल जाना चाहिए। आज ऊना में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से जब ओ पी एस की बहाली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से ओ पी एस की मांग पर अपरोक्ष रूप से अपना समर्थन दिया । उन्होंने राज्य और केंद्र की सरकारों के लिए काम करने में अपने जीवन को व्यतीत करने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन मिलने की बात कहीं और एक प्रकार से ओ पी एस पर अपना समर्थन व्यक्त किया, हालांकि उन्होंने कांग्रेस की ओर से ओपीएस लागू किए जाने के वादे की संभावनाओं के ना होने के बावजूद कुछ भी कहे जाने वाली बात बताया।

ऊना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर ही किसी भी पार्टी के सरकार के गठन का रास्ता तैयार होने की बात कही । उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया । पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए पार्टी की ओर से पहले भी रिवाज बदलने और अब एक बार फिर से रिवाज बदलकर मिशन रिपीट किए जाने का दावा किया ।

इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ओर से तीसरे विकल्प के तौर पर दस्तक दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश में आम आदमी पार्टी या किसी भी तीसरे विकल्प की संभावना को सिरे से खारिज किया । उन्होंने आम आदमी पार्टी कि पंजाब और दिल्ली में चल रही सरकारों में भ्रष्टाचार के चरम पर होने का दावा किया और आम आदमी पार्टी को खोखली पार्टी बताया ।

प्रेम कुमार धूमल ने हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने पर केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और इस संदर्भ में पूर्व में उनकी सरकार की ओर से विधानसभा से प्रस्ताव भेजे जाने की भी बात कही ।

admin September 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिलाई कटाई कर्मचारियों के लिए जल्द स्थाई नीति लागू करें प्रदेश सरकार
Next Article वर्ल्ड टूरिज्म डे, एचपीयू टूरिज्म विभाग के छात्रों ने निकाली हैरिटेज वॉक रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?