अनिल नेगी, किन्नौर: किन्नौर जिला के पूर्बनी झूला समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हुआ है। दुर्घनाग्रस्त वाहन सड़क से सीधे सतलुज की खाई में जा गिरी है। इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है और पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस जानकारी अनुसार अभी किसी के मौत की सुचना नहीं मिली है क्योंकि वाहन के अंदर सवार लोगों को वाहन से बाहर निकालने के बाद ही इस दुर्घटना के संबंध मे कुछ कहा जा सकता है।
दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला है और इस विषय में पुलिस छानबीन कर रही है जिसके बाद कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि पूर्बनी झूला समीप इस वर्ष यह पहली वाहन दुर्घटना हुई है जिसमें किसी के जानमाल के नुकसान की सुचना नहीं मिली है,हालंकि इससे पूर्व भी पूर्बनी झूला समीप पहले कई बड़े हादसे सामने आते रहे है जिसमें लोगों ने वाहन दुर्घटना में अपनी जान भी गंवाई है।
