नालागढ़/जगत सिंह – सब डिवीजन नालागढ़ कोर्ट के कर्मचारियों में नया वेतनमान लागू ना होने के चलते खासा रोष देखा जा रहा है। एचपीजेईडब्लयूए के प्रदेश सह सलाहकार रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के खिलाफ कोर्ट परिसर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया । कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश के करीबन सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू कर दिया गया है, लेकिन जिला कोर्ट के अंतर्गत सभी कर्मचारियों का अभी नया वेतनमान लागू नहीं किया गया है। जिसके चलते सभी कर्मचारी एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी, तो आने वाले दिनों में वह उग्र आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
