ऊना: असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। इस कहावत को सच कर दिखाया हिमाचल के ऊना जिले में सगी बहनों की रंग लाई मेहनत ने।
बता दें कि डीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हुआ। दोनों होनहार छात्राओं रितिका चौधरी और श्रुति चौधरी का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। स्कूल की तरफ से छात्राओं को बधाई दी गई।
