सोलन/योगेश शर्मा: चुनाव का समय बेहद कम रह गया है जिसके चलते जहां एक और राजनीतिक दल चुनावों को जीतने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। रैलियां निकाली जा रही है और बैठकों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी इन चुनावों को सफलतापूर्वक करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। जगह जगह उनके द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं,ताकि शहर वासी चुनावों में अपना योगदान देकर चुनाव को सफल बना सकें।
प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि उनके द्वारा 7 सितंबर से जिला में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वे लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में जानकारी दे रहे हैं और यह भी बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक मशीन से पारदर्शिता के साथ में चुनाव होता है। उन्होंने बताया कि तीन स्तरों पर इसकी सत्यता को जांचा ओर परखा जा सकता है। उन्होंने कहां की उनका यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी यूं ही जारी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी विभिन्न टीमें जिला में मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज उनके द्वारा जिला परिषद कार्यालय में यह जागरूकता अभियान चलाया गया है।
