नाहन: सिरमौर जिले के रेणुका जी के टिक्करी में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक पिकअप गाड़ी के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार देर रात हादसे में स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती करवाया। जहां इलाज के दैरान 3 घायलों ने दम तोड़ दिया। बुधवार यानि आज तीनों लोगों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
जानिए कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार जब पिकअप गाड़ी सरकारी सीमेंट लेकर संगडाह से टिकरी जा रही थी तो रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
