नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर के नाहन में उप तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने पर उपतहसील हरिपुरधार के खडाह निवासी राम लाल ठाकुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने राजस्व विभाग की ओर से राम लाल ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इस नेक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत करार दिया। उल्लेखनीय है कि राम लाल ठाकुर ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग को एक बीघा जमीन हरिपुरधार बाजार के समीप दान की है जिस पर उप तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा।
