संजीव महाजन, नूरपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत नगर परिषद नूरपुर को प्रदेश भर में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं देश भर की नगर परिषदों की बात की जाए तो इसमें नूरपुर नगर परिषद 228वें स्थान पर रही है।
नगर परिषद नूरपुर की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि यह सर्वेक्षण 14000 लोगों वाली नगर निकायों में करवाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में नूरपुर नगर परिषद 228वें स्थान पर रही हैं। इस सर्वेक्षण में नप नूरपुर को 6000 में से 2058 अंक मिले है।
उन्होंने बताया कि नूरपुर नगर परिषद की रैंकिंग में सुधार हुआ है और यह सब नूरपुर के लोगों और सफाई कर्मचारियों की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नगर परिषद अध्यक्ष, वार्ड मेंबर्स को भी जाता है। उन्होंने कहा कि नप नूरपुर ने सफाई के प्र
