संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन की सहनशीलता, सहनशक्ति ,लोकप्रियता व कांग्रेस पार्टी की ओर से ओपीएस लागू किए जाने के वायदे ओर पार्टी की गारंटियों को देखते हुए लोगों ने में उनके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने अजय महाजन को वोट देने को लेकर एक गाना भी बनाया है जिसके माध्यम से वह यह बता रही है कि वो क्यों अपना वोट कांग्रेस उम्मीदवार अजय महाजन को देंगी। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के समर्थन में नूरपूर विधानसभा में उनके समर्थकों ने गाना गा कर समर्थन करने कि अपील करके एक अलग ही पहल शुरू कर दी है।
जिस तरह से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने चुनावी प्रचार के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं उसी तरह से मतदाता भी जिस उम्मीदवार को वोट देना है उसे लेकर अपना समर्थन भी अपने तरीके से जता रहे हैं।
बता दें कि अजय महाजन गांव- गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं।नुक्कड़ सभाएं कर रहे और लोगों की समास्याएं सुन रहे और लोगों को आश्वासन दे रहे कि कांग्रेस सरकार बनते ही नूरपुर की समास्याओं को बिना भेदभाव के हल किया जाएगा ।
