बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी लखविंदर सिंह राणा ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी के चलते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नालागढ़ शहर में डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से अपने द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट की अपील भी की है।
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि वह पूरे नालागढ़ शहर में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं और लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा करवाए गए कामों के नाम पर लोगों से वोट की अपील की जा रही है।
लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसके चलते वह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से विजयी होकर एक बार फिर विधानसभा पहुंचेंगे और रुके हुए विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
