By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मोदी के बयान पर सचिन पायलट का पलटवार, बोले-लोग उम्मीदवार को पर्ख कर ही करेंगे मतदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > मोदी के बयान पर सचिन पायलट का पलटवार, बोले-लोग उम्मीदवार को पर्ख कर ही करेंगे मतदान
electionhimachalpolitical

मोदी के बयान पर सचिन पायलट का पलटवार, बोले-लोग उम्मीदवार को पर्ख कर ही करेंगे मतदान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/07 at 4:19 PM
Share

बीबीएन/जगत सिंह: केंद्रीय पूर्व मंत्री व राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को बद्दी में पहुंचे। उन्होंने दून से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा व केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से जयराम सरकार चल रही है और पिछले 8 वर्षों से केंद्र में मोदी की सरकार चल रही है , लेकिन देश की जनता इन दोनों ही सरकारों से दुखी है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव है, हिमाचल में तो प्रदेश के प्रधानमंत्री लगातार रैलियां कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उम्मीदवार मत देखो, कमल के फूल पर निशान लगाओ। पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उम्मीदवार को परखकर ही मत देंगे।

महंगाई और भुखमरी पर बीजेपी का एक ही जवाब पाकिस्तान भारत और हिन्दू मुस्लिम

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ में कुछ नहीं है। पिछले 5 वर्षों से केंद्र से मोदी व शाह इनकी सरकार को चला रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर के बाद सीएम जयराम ठाकुर को कह दीजिए नमस्ते बाय-बाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बदलाव होगा। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता कभी नहीं बोले कि देश में महंगाई बढ़ रही है। जब भी उनसे पूछा गया कि महंगाई क्यों बढ़ रही है तो वह बोलते हैं पाकिस्तान भारत, देश में भुखमरी क्यों फैली, बोलेंगे हिंदू मुस्लिम। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मंदिर, मस्जिदों पर ही चर्चा करती है और भाजपा की सरकारों में कथनी और करनी का बहुत फर्क है।

भाजपा सरकार धर्म, जाति, भाईचारा तोड़ने के नाम पर करती है राजनीति

सचिन पायलट ने कहा कि मोदी, नड्डा, शाह, योगी प्रदेश में बड़ी-बड़ी रेलिया कर रहे हैं और प्रदेश की जनता को अगले 5 सालों के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन पिछले 5 सालों का हिसाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मत के माध्यम से प्रदेश की जनता अब भाजपा की सरकार को जवाब देने वाली है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार धर्म जाति भाईचारा तोड़ने के नाम पर राजनीति करती आ रही है। प्रदेश में कांग्रेसी जीत का पूरे देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और जुमलो संसाधन लगाने के बाद भी कांग्रेस जीती।

कांग्रेस सरकार बनते ही लागू होगा OPS

सचिन पायलट ने कहा कि देश में प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी और इस बार 12 नवंबर को होने वाले चुनावों में कांग्रेस के बटन पर मोहर लगाने के बाद प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहले ही माह में ओपीएस को लागू कर दिया जाएगा। ऐसा दावा सचिन पायलट ने दून विधानसभा क्षेत्र की जनता से किया है।

TAGGED: Candidate, himachal Assembly Election 2022, PM Modi, Sachin Pilot
admin November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article AAP उम्मीदवार का अनोखा प्रचार, 250KM की दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अपने कदमों से नापेंगे
Next Article सुजानपुर में निकली ग्राम केंद्र विजय संकल्प यात्रा, 9 नवंबर को प्रधानमंत्री की रैली में आने का दिया निमंत्रण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?