By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: AAP उम्मीदवार का अनोखा प्रचार, 250KM की दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अपने कदमों से नापेंगे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > AAP उम्मीदवार का अनोखा प्रचार, 250KM की दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अपने कदमों से नापेंगे
electionhimachalpolitical

AAP उम्मीदवार का अनोखा प्रचार, 250KM की दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अपने कदमों से नापेंगे

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/07 at 4:11 PM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने आज काली स्थान मंदिर में शीश नवाकर एक दौड़ परिवर्तन के नाम शुरू की। करीब ढाई सौ किलोमीटर की यह दौड़ 10 नवंबर को नाहन शहर में संपन्न होगी। इस दौड़ के दौरान सुनील लोगों से समर्थन की अपील करेंगे। बड़ी-बड़ी पार्टियां जहां चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर और वीआईपी गाड़ियों का इस्तेमाल करती है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील शर्मा दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं।

मीडिया को दिए बयान में सुनील ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं और आम आदमी होने के नाते उनके पास संसाधनों की कमी है। यही कारण है कि उन्होंने करीब ढाई सौ किलोमीटर में फैले नाहन विधानसभा क्षेत्र को अपने कदमों से नापने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह जगह-जगह रुककर लोगों से परिवर्तन के लिए अपील करेंगे और आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन मांगेंगे। सुनील ने बताया कि नाहन कली स्थान मंदिर से दौड़ शुरू करके सबसे पहले बिरोजा फैक्ट्री जामली सुरला चासी कौंलावाला भूड़, बर्मा पापड़ी, पालियों और माता बाला सुंदरी प्रांगण त्लोत्रिलोकपुर पहुंचेंगे।

जिसके बाद वह कालाअंब विक्रमबाग, शंभू वाला कोलर, धौला कुआं माजरा मिश्रवाला होते हुए पलहोडी, बिरला बायला पँजाहल जमटा होते हुए 10 नवंबर को नाहन शहर का चक्कर काटकर दौड़ का समापन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौड़ के दौरान कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी उनका सहयोग करेंगे। सुनील शर्मा ने सिरमौर या हिमाचल ही नहीं बल्कि देश का भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर नाम रोशन किया है। इसके साथ साथ धावक सुनील शर्मा ने कई चैरिटी रन करके जरूरतमंदों की मदद की है। इन समाज सेवा के कार्यों के लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

TAGGED: AAP Candidate, Nahan assembly constituency, running, Unique campaign
admin November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 1500 देकर कांग्रेस महिलाओं को करना चाहती है अपाहिज: रश्मिधर सूद
Next Article मोदी के बयान पर सचिन पायलट का पलटवार, बोले-लोग उम्मीदवार को पर्ख कर ही करेंगे मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?