मंडी/परी शर्मा: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंडोह पंचायत में प्रधान गीता देवी ने उपप्रधान, वार्ड सदस्यों व पंचायत के लोगों को शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान गीता देवी ने कहा कि सभी पंचायतों को ब्लॉक की तरफ से आदेश है। सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। इसी के चलते आज उपप्रधान व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई और अपने-अपने वार्ड में 100 प्रतिश्त मतदान करने के लिए कहा गया।
उन्होंने कहा कि सभी को मतदान करने का अधिकार है और यह हमारा परम कर्तव्य भी है। 12 तारीख को हिमाचल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है सभी अपने मतदान केंद्रों में जाकर मतदान जरूर करें। सभी पंचायत के लोग इस बार मतदान जरूर करेंगे और बाकी लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
